भारत में हुआ लॉन्च Xiaomi Black Shark 2 – जाने इसकी कीमत कुछ समय से Xiaomi ने भारतीय बाजार में धूम मचा रखी है। इस समय हर व्यक्ति के पास अधिकतर Xiaomi के ही स्मार्टफोन देखने को मिल रहे है। ऐसे ही में Xiaomi ने अपना Xiaomi Black Shark 2 को भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को खासतौर पर गेमिंग के लिए लॉन्च किया गया है। वैसे इस स्मार्टफोन को सबसे पहले चीन में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया था। वैसे ऐसा पहली बार हुआ की चीन द्वारा भारत में इस तरह का स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस फ़ोन में आप बिना किसी रुकावट के आसानी से किसी भी गेम का आनंद ले सकते है। Xiaomi के इस स्मार्टफोन में आपको एक से बढ़कर एक नए फीचर्स देखने को मिलेंगे। जिससे आप इस फ़ोन को खरीदने के लिए और भी उत्सुक हो जाएंगे। क्योंकि Xiaomi स्मार्टफोन में आपको Qualcomm Snapdragon 855 का बेहतरीन प्रॉसेसर देखने को मिलेगा...